Breaking News in Primes

जन विश्वास को मिली मजबूती : पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने जन सुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएँ, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

0 2

खरगोन जिले से प्राईम संदेश

• पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा अपने कार्यालय में आयोजित की जन सुनवाई
• प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का निराकरण करने एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई आयोजित की जाती हैं ।


इसी क्रम में जनता की समस्याओं पर संवेदनशील पहल करते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा दिनांक 04.08.26 को अपने कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई आयोजित कर आमजन की शिकायत एवं समस्याओं को सुना तथा त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।

 

जन सुनवाई के दौरान आज कुल 11 आवेदक के द्वारा अपनी शिकायतों के निराकरण हेतु आवेदन दिए जिनमें जमीनी विवाद संबंधी शिकायत, आपसी विवाद शिकायत, संपत्ति संबंधी शिकायत व अन्य शिकायत आदि लेकर आमजन आए जिनकी शिकायतों को पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा उनकी व्यथा व समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।

अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु भी थाना प्रभारियों को संबंधित विभाग से समन्वय कर शिकायत के निराकरण हेतु हर संभव मदद व उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!