Breaking News in Primes

दतिया जनादेश के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को खुला पत्र, श्वेत-पत्र जारी करने की रखी मांग

जनता अब वादे नहीं, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है', कांग्रेस ने सरकार को दिया खुले संवाद का प्रस्ताव

0 2

दतिया जनादेश के बाद जीतू पटवारी का CM मोहन यादव को खुला पत्र, श्वेत-पत्र जारी करने की रखी मांग

 

जनता अब वादे नहीं, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है’, कांग्रेस ने सरकार को दिया खुले संवाद का प्रस्ताव

 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र (जीतू) पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के जनादेश के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को खुला पत्र लिखकर प्रदेश की प्रमुख जनहित समस्याओं पर क्रमवार श्वेत-पत्र (White Paper) जारी करने का सुझाव दिया है। पत्र में उन्होंने कहा कि दतिया का जनादेश केवल एक सीट का परिणाम नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और विकास आधारित राजनीति की अपेक्षाओं का संदेश है।

 

पटवारी ने बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों की समस्याएं, युवाओं के रोजगार, कानून-व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, आदिवासी तथा दलित-पिछड़ा वर्ग से जुड़े मुद्दों पर सरकार से तथ्यात्मक श्वेत-पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन विषयों पर अपने सुझाव और तथ्य सार्वजनिक रूप से रखने को तैयार है तथा सरकार भी आंकड़ों और तथ्यों के आधार पर जवाब दे। पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि श्वेत-पत्रों की नई परंपरा शुरू कर मध्य प्रदेश की राजनीति को आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़ाकर जवाबदेही और वास्तविक विकास की दिशा में ले जाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!