संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से चले कलश रथ यात्रा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत रविदास जी की जन्मस्थली से पावन मिट्टी लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे कलश रथ यात्रा का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकताओं एवं पदाधिकारियों के साथ किया भव्य स्वागत।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक चायल पूजा पाल ने संबोधित किया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज धरती पर 152 वर्ष बिताने के बाद 1528 में अपनी देह त्याग कर सदा के लिए प्रभु धाम चले गए। इनके सम्मान में भारत की मोदी सरकार ने वाराणसी में करोड़ों रुपया खर्च कर रविदास पार्क, रविदास घाट, रविदास नगर,रविदास मेमोरियल गेट सहित बहुत से स्मारक बनाए हैं। इनके जन्म स्थान पर हर वर्ष इनकी जयंती पर मेला लगता है। यहां पर दुनिया भर से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच कर नतमस्तक होते हैं।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज को नमन करते हुए संबोधित किया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज बहुत ही दयालु और दानवीर थे। संत रविदास ने अपने दोहों व पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी।उनके मुख्य कथन थे कि कोई भी व्यक्ति अपने जन्म के हिसाब से कभी नीच नहीं होता।संत रविदास ने अपनी कविताओं के लिए जनसाधारण की ब्रजभाषा का प्रयोग किया है।अपने भजनों और लेखन की शक्ति से उन्होंने लोगों को आध्यात्मिकता के साथ–साथ सामाजिक जागरूकता का मार्ग दिखाया। उनका उद्देश्य एक ऐसे समाज की स्थापना करना था जहाँ सभी मनुष्य समान हों और प्रेम व भक्ति के माध्यम से ईश्वर तक पहुंच जा सके।कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन कलश की आरती उतारी गई तथा संत गुरु रविदास जी के समता,सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,भोलेशंकर कुशवाहा,महामंत्री राकेश पाण्डेय,जगदीश सरोज,ज्योति केसरवानी,कोआपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता पासी,डीसीएफ चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ल सहित सम्मानित पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण मण्डल अध्यक्षगण,मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहें।