Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,मूरतगंज का किया आकस्मिक निरीक्षण

0 40

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश ।

कौशाम्बी: भरवारी नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ अमित पाल ने आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी डॉ कुश शर्मा से चिकित्सकों की उपलब्धता,आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए,जिलाधिकारी ने लैब कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध विभिन्न जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित मरीजों से भी संवाद कर,उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, मरीजों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।अस्पताल परिसर में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ कुश शर्मा को नियमित साफ सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!