व्यापारी संघ बस्तुआ (पोड़ी) सेक्टर के कार्यकारिणी का हुआ गठन।
सीधी/कुशमी
जिले के कुसमी ब्लाक अंतर्गत बस्तुआ (पोड़ी) सेक्टर के नजदीकी लगभग दर्जन भर से अधिक गांवों के व्यापारियों की बैठक विगत 3 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को बस्तुआ में जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष सिंह गहरवार, सचिव आरके गुप्ता के विशेष उपस्थिति में की गई जहां बस्तुआ (पोड़ी) व्यापारी संघ कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध रूप से सर्वसम्मत से किया गया। गठित कार्यकारिणी में सुरेश प्रसाद गुप्ता वस्तुआ अध्यक्ष,वृजवासी गुप्ता देवमठ उपाध्यक्ष, पुष्पेंद्र गुप्ता बहेराडोल सचिव , जवाहरलाल यादव पोड़ी कोषाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा पोड़ी उपाध्यक्ष, रामदयाल साहू वस्तुआ सहसचिव, रामजियावन गुप्ता खरबर को संयुक्त सचिव सर्वसम्मत व निर्विरोध रूप नियुक्त किया गया है। नियुक्त किए गए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष सिंह गहरवार, सचिव आरके गुप्ता द्वारा बारी- बारी से पुष्पहार पहना स्वागत सम्मान करते हुए कार्यकारिणी को सुचारू रूप से संचालित करने तथा सशक्त बनाने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।