Breaking News in Primes

पति की लंबी आयु एवं सुख समृद्धि की कामना से महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की गई पूजा*

0 19

*पति की लंबी आयु एवं सुख समृद्धि की कामना से महिलाओं द्वारा वट वृक्ष की गई पूजा*

 

खंडवा। किशोर नगर हनुमान वाटिका स्थित मनोकामनेश्वर मंदिर प्रांगण में सुहागिन व्रती महिलाओं द्वारा पं. मनोज उपाध्याय के सानिध्य में वट वृक्ष का पूजन सूती धागा बांधकर कर पति की लंबी आयु एवं परिवार में सुख शांति समृद्धि की कामना की गई। यह जानकारी देते हुए किशोर नगर रहवासी संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि हिंदू धर्म में ज्‍येष्‍ठ मास की पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार इस दिन सती सावित्री के पति सत्‍यवान को वट वृक्ष के नीचे जीवनदान मिला था इसलिए इस दिन को वट पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व के दिन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह सुहागिन व्रती महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत, पूजन किया गया। यह परंपरा मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के साथ ही गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा समेत दक्षिण भारत के कई इलाकों में जारी है। इस मौके पर पं. मनोज उपाध्याय द्वारा व्रत कथा का वाचन किया गया। वही सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र, परिवार में सुख समृद्धि की कामना के साथ व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर सुहाग सामग्री, सिंदूर, कुमकुम का आदान प्रदान कर आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर अनेक व्रती महिलाओं द्वारा भक्तिमय गीतों भजनों की प्रस्तुति के साथ वट वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। वही किशोर नगर एलआईजी स्थित दुर्गा धाम मंदिर पं. श्याम सरमंडल एवं आईएस स्थित शिव दरबार मंदिर प्रांगण में स्वामी नर्मदानंद जी की विशेष उपस्थिति में वट पूजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!