Breaking News in Primes

_*साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु “SAFE CLICK – 2.0” अभियान के छठे दिन भी खरगोन पुलिस के द्वारा चलाए गए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम*_

0 5

जिला खरगोन

_*साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु “SAFE CLICK – 2.0” अभियान के छठे दिन भी खरगोन पुलिस के द्वारा चलाए गए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम*_

 

 

दैनिक प्राइम संदेश खरगोन

 

 

_*पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा व पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा भी स्थानीय कार्यक्रम में उपस्थित होकर नागरिकों को किया गया जागरूक*_

 

 

वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों एवं साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशन में दिनांक 24.06.2026 से 08.07.2026 तक प्रदेशव्यापी *“SAFE CLICK 2.0”* अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सतर्क बनाना है ।

इसी क्रम में आज *पुलिस उप महानिरीक्षक, निमाड़ रेंज खरगोन, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा एवं पुलिस अधीक्षक खरगोन, श्री रविन्द्र वर्मा* ने एक स्थानीय कार्यक्रम में आयोजित प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में सहभागिता कर उपस्थित विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया ।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *पुलिस उप महानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने “SAFE CLICK 2.0”* अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में प्रत्येक नागरिक को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क एवं सजग रहना अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी लिंक, संदेश अथवा ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के क्लिक न करें तथा प्रत्येक ऑनलाइन गतिविधि में सोच-समझकर निर्णय लें ।

 

वहीं *पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा* ने साइबर ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक न करें, किसी भी प्रकार की APK फाइल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें तथा अपनी बैंकिंग एवं व्यक्तिगत जानकारी किसी भी व्यक्ति के साथ साझा न करें । उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सीमित, सुरक्षित एवं जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग सदैव सकारात्मक एवं सुरक्षित उद्देश्यों के लिए करें ।

 

इन कार्यक्रमों के साथ-साथ जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें पुलिस के द्वारा जिला *अस्पताल, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा जनसेवा केंद्रों* में आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट्स वितरित किए गए ।

 

अभियान के दौरान खरगोन पुलिस द्वारा नागरिकों को सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों तथा “SAFE CLICK 2.0” अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया गया । साथ ही लोगों को नई तकनीकों के उपयोग के दौरान सतर्क रहने, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी में निर्णय न लेने तथा साइबर ठगी का शिकार होने से बचने के लिए जागरूक किया गया । आमजन को बताया गया कि साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता, सतर्कता एवं सही जानकारी है ।

 

कार्यक्रमों के दौरान डिजिटल अरेस्ट, फर्जी इन्वेस्टमेंट एप्लीकेशन, एपीके (APK) फाइल के माध्यम से होने वाली व्हाट्सएप हैकिंग, फर्जी कैशबैक एवं रिफंड ऑफर, फेक कॉल, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, जॉब स्कैम, मैट्रिमोनियल वेबसाइट धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं पेंशन संबंधी साइबर फ्रॉड सहित वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई । इसके अतिरिक्त नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, संदिग्ध ई-मेल एवं संदेशों से सावधान रहने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया ।

 

खरगोन पुलिस द्वारा नागरिकों को यह भी बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ किसी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर अपराध घटित होता है, तो वह तत्काल गृह मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकता है अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत कर सकता है ।

 

खरगोन पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने हेतु सदैव सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!