मझौली नगर वासियों को नहीं मिल रहा सुविधा व्यवस्था, भ्रष्टाचार को अंजाम दे,मलाई छान विदा ले रहे अधिकारी।
मझौली नगर वासियों को नहीं मिल रहा सुविधा व्यवस्था,
भ्रष्टाचार को अंजाम दे,मलाई छान विदा ले रहे अधिकारी।
सीधी/मझौली
नगर क्षेत्र मझौली में भले ही चाहे सुविधा व्यवस्था के नाम पर भारी भरकम गृह एवं जलकर बटोरा जा रहा हो लेकिन नगरवासियों के सुविधा व्यवस्था के नाम पर मात्र भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है नगर वासी गंदगी के साए में नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। यहां दिनों दिन भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का आलम बढ़ता जा रहा है। भले ही चाहे नगर विकास की राशि निर्माण कार्य एवं व्यवस्था के नाम गलाई जा रही हो लेकिन नगर की हालत दिनों दिन बदहाल होती जा रही है। बताते चलें कि अगस्त 2022 में तोड़-जोड तिकड़ी की नगर सरकार विराजमान है। जो मात्र अपने अतिरिक्त कमाई एवं बचाव में व्यस्त देखी व बताई जा रही है!15 में से 11 भाजपा पार्षदों की फूट का प्रशासनिक अधिकारी भरपूर लाभ उठा रहे हैं। और मलाई छान छान रातों – रात ट्रांसफर करा निकल रहे हैं। भ्रष्टाचार का ताजा मामला महादेवन तालाब वार्ड क्रमांक 9 एवं पुरैनिहा तालाब वार्ड क्रमांक 5 में हो रहे सौन्दरीकरण निर्माण कार्य, नाली , पीसीसी, कायाकल्प के तहत हुए डामरीकरण रोड,व वर्तमान में चालू किए गए में देखा जा सकता है। जहां घटिया निर्माण कार्य करा शायद भारी भरकम कमीशन भेंट कर सौंदरीकरण की राशि ठिकाने लगाईं जा रही है। इतना ही नहीं बल्कि शासकीय जमीन को भूमाफियाओं से साट- गांठ कर अतिक्रमण की भेट चढ़ाई जा रही है। निर्माण कार्य स्थल पर कोई भी प्रशासनिक हमला मौजूद नहीं होता बल्कि ठेकेदारों के साथ इधर-उधर घूमते पार्टी मनाते देखे जा रहे हैं।
*जांच में पाई गई कमी फिर भी कर दिया गया भुगतान*
बिगड़ 3 वर्षों से कराए जा रहे निर्माण कार्यो का अधिकांश भुगतान घटिया निर्माण के शिकायत होने के कारण रुका था जिसकी जांच संभाग स्तरीय टीम द्वारा किया गया था यहां अधिकांश निर्माण कार्यों में कमी पाई गई थी जिसका प्रतिवेदन भी नगर पंचायत को भेजा गया था। फिर भी नगर प्रशासन आरोप है कि कमीशन के बेस पर अधिकांश कार्यों का भुगतान कर दिया गया जो भी भारी भरकम कमीशन अदा नहीं किया उनका भुगतान रोक रखा है। जिसके जांच करवाई के आवाज उठाते ही मुख नगर पालिका अधिकारी प्रभात बडकरे जो अभी हाल ही में पदभार संभाले हैं ट्रांसफर करा रातों-रात सफाई दरोगा को चार्ज प्रभार दे यहां से विदा ले लिये। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।