Breaking News in Primes

थाना बलवाड़ा पर 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा 39 वाहनों की नीलामी कार्यवाही सम्पन्न*

0 7

*थाना बलवाड़ा पर 25 पुलिस एक्ट में जप्तशुदा 39 वाहनों की नीलामी कार्यवाही सम्पन्न*

 

 

खरगोन जिले से प्राईम संदेश

 

• *नीलामी कार्यवाही में 1,90,000/- रुपये की राजस्व राशि हुई प्राप्त*

• *निकट भविष्य में अन्य थानों पर भी की जाएगी लावारिस वाहनों की नीलामी की कार्यवाही*

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग के द्वारा जोन के समस्त जिलों में पुलिस थानों पर कई वर्षों से जप्त शुदा वाहनों एवं जप्त शुदा शराब का निराकरण करने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त लावारिस वाहनों की नियमानुसार नीलामी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

 

इसी क्रम में थाना बलवाड़ा में धारा 25 पुलिस एक्ट के अंतर्गत जप्त 39 मोटर साइकिलों की नीलामी हेतु वेल्युएशन कराया जाकर निलामी की विज्ञप्ति जारी की गई थी ।

 

नीलामी की कार्यवाही संपादित करने हेतु नायब तहसीलदार श्री संतोष कुमार कुशवाह को अधिकृत किया गया था जिनकी उपस्थिति में दिनांक 29.06.2026 को थाना परिसर बलवाड़ा में विधिवत वाहन नीलामी की कार्यवाही संपन्न की गई । कार्यवाही के दौरान एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत एवं थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक श्री रितेश यादव मौजूद रहे ।

 

नीलामी की कार्यवाही के दौरान कुल 39 मोटर साइकिलों की नीलामी कर कुल 1,90,000/- रुपये (एक लाख नब्बे हजार रुपये)की राजस्व राशि प्राप्त की गई । निकट भविष्य में जिला खरगोन के अन्य थानों पर भी यह कार्यवाही की जाएगी ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!