मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 अधिकारियों के तबादले
आईपीएस व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 65 अधिकारियों के तबादले
आईपीएस व राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां, गृह विभाग ने जारी किए आदेश
भोपाल, 28 जून। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) एवं राज्य पुलिस सेवा के कुल 65 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), एसडीओपी, एसीपी, सहायक सेनानी और उप पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बड़ी संख्या में अधिकारियों की पदस्थापना हॉकफोर्स बालाघाट, पुलिस मुख्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, धार, सिंगरौली, बालाघाट और अन्य जिलों में की गई है। गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगे।