Breaking News in Primes

करणी सेना परिवार क्षत्राणी इकाई धामनोद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन

0 230

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

करणी सेना परिवार क्षत्राणी इकाई धामनोद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन

 

धामनोद। करणी सेना परिवार क्षत्राणी इकाई धामनोद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में क्षत्राणी बहनों, अतिथियों एवं प्रतिभागी बच्चियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता सोलंकी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती गीता गौतम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्रीमती पूजा कुंवर सिसोदिया तथा संरक्षक डॉ. मोनिका चौहान, श्रीमती सतपाल कौर एवं श्रीमती नीलम सिंह ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

अतिथियों ने कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने एवं अपने कौशल का विकास करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान की गईं।

 

समारोह के दौरान आयोजन के सफल संचालन में सहयोग देने वाले पर्दे के पीछे के सहयोगियों एवं आयोजकों के जीवनसाथियों का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई, डॉ. कुबेर सिंह चौहान, श्री विजेंद्र सिंह चौहान, श्री लोकेश तोमर एवं श्री सोनू गांधी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएँ दीं।

 

कार्यक्रम हेतु निःशुल्क हॉल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए श्री सोनू जी गांधी एवं श्रीमती सतपाल कौर का विशेष सम्मान किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती प्राची चौहान, ममता मंडलोई, ममता चौहान, आशा मंडलोई, सपना देवड़ा, भावना शेखावत, प्रीति मंडलोई, जया शर्मा, अनीशा पटेल, देवीका राजावत, नंदा शेखावत, स्वीटी तोमर, निशा मंडलोई एवं आशा तोमर उपस्थित रहीं।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन ममता विशाल सिंह मंडलोई द्वारा किया गया एवं अंत में प्राची चौहान ने आभार व्यक्त किया।

 

करणी सेना परिवार क्षत्राणी इकाई धामनोद द्वारा आयोजित इस कार्यशाला को महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायी पहल माना गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!