बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, लाइनमैन अब 62 वर्ष की आयु तक देंगे सेवाएं
सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ी, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, लाइनमैन अब 62 वर्ष की आयु तक देंगे सेवाएं
सेवानिवृत्ति आयु 55 से बढ़ी, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ
भोपाल। बिजली वितरण कंपनियों में कार्यरत लाइन कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब लाइनमैन और लाइन स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों बिजली कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वे सात वर्ष अतिरिक्त सेवा दे सकेंगे।
कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए यह निर्णय लिया गया है। विभाग का मानना है कि अनुभवी कर्मचारियों के लंबे समय तक सेवाएं देने से बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा तकनीकी कार्यों में दक्षता बनी रहेगी। कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे हितकारी कदम बताया है।
संविदा कर्मियों को भी मिली सौगात, ग्रेजुएटी का मिलेगा लाभ
कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में अहम फैसला
बिजली विभाग ने संविदा कर्मचारियों के हित में भी बड़ा निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत पात्र संविदा कर्मियों को ग्रेजुएटी का लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यह फैसला कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने वाला है। लाइनमैन की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने और संविदा कर्मियों को ग्रेजुएटी का लाभ देने से बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों को राहत मिलेगी तथा सेवा शर्तों में सुधार होगा। विभाग के इस निर्णय को बिजली कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में देखा जा रहा है।