Breaking News in Primes

पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया

0 54

दैनिक प्राइम संदेश
रिपोर्टर //चेतन शर्मा खलघाट
लोकेशन //खलघाट

पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया
————————-
खलघाट। स्थानीय पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलघाट में आज 21 जून को ’12 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रार्थना प्रांगण में प्रातः 6 बजे संस्था प्राचार्या श्रीमती अलका भदौरिया सहित विद्यार्थीगण, पीएम श्री स्कूल स्टॉफ, कन्या मिडिल एवं हाई स्कूल स्टॉफ सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं , जन शिक्षक और पत्रकार बंधु उपस्थित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्राचार्य और विशेष अतिथि पूर्व व्याख्याता श्रीमती ऊषा वर्मा मैडम ने निर्धारित समय पर सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की दी गई लिंक के माध्यम से लाउड स्पीकर पर माननीय प्रधान मंत्री जी का उद्बोधन सुना गया तत्पश्चात लाइव प्रसारण को सुनते हुए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न योगासनों जैसे—ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, हस्त पादासन, त्रिकोणासन, मकरासन, वक्रासन, शशकासन, अर्धचंद्रासन, उत्तानपादासन, पवन मुक्तासन, शवासन और फिर प्राणायाम अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी , शीतली आदि प्राणायाम का अभ्यास किया गया।
मंच पर योगाभ्यास का प्रदर्शन विद्यालय के शिक्षक जगदीशचंद्र डावर, विज्ञान शिक्षक अनिल पाटीदार और विजय शर्मा ने किया ।
योगाभ्यास के बाद प्राचार्य मैडम ने सभी को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अनमोल देन है , इसे दैनिक जीवन में अपना कर सर्वांगीण स्वस्थ लाभ प्राप्त किया जा सकता है ।
उन्होंने कहा कि सभी को मानसिक एकाग्रता और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए।
शांति पाठ के साथ इस कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वल्पाहार दिया गया।
कार्यक्रम का चित्रांकन शिक्षक विट्ठल सोनी ने किया और आभार कार्यक्रम प्रभारी श्री धर्मेंद्र पाटीदार ने व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!