Breaking News in Primes

राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर सरकार की तैयारी पूरी, मंत्रीगण बनाए गए ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’

इंदौर से ग्वालियर तक राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

0 359

राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश दौरे को लेकर सरकार की तैयारी पूरी, मंत्रीगण बनाए गए ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’

 

इंदौर से ग्वालियर तक राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

 

बैतूल, खंडवा, जबलपुर, श्योपुर सहित छह जिलों में राष्ट्रपति का भ्रमण, जिम्मेदारियां तय

 

विशेष प्रतिनिधि, भोपाल। भारत की माननीय राष्ट्रपति के 18 से 22 जून 2026 तक मध्यप्रदेश के इंदौर, खंडवा, बैतूल, जबलपुर, श्योपुर एवं ग्वालियर जिलों के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर राज्य शासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में राष्ट्रपति की अगवानी एवं विदाई के लिए मंत्रियों को ‘मिनिस्टर इन वेटिंग’ नियुक्त किया गया है।

 

आदेश के अनुसार 18 जून को इंदौर आगमन पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे, जबकि 19 जून को इंदौर से विदाई के समय नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय उपस्थित रहेंगे। बैतूल में 18 जून को आगवानी एवं विदाई की जिम्मेदारी लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को सौंपी गई है।

 

खंडवा में 18 एवं 19 जून को संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, जबलपुर में 20 एवं 21 जून को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, श्योपुर में 21 एवं 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला तथा ग्वालियर में 21 एवं 22 जून को पुनः जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे। राज्य शासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!