Breaking News in Primes

मातृशक्ति करणी सेना परिवार धामनोद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

0 405

लोकेशन धामनोद

संवाददाता मोनू पटेल

 

 

मातृशक्ति करणी सेना परिवार धामनोद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ

 

धामनोद। करणी सेना परिवार नगर धामनोद, जिला धार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कार्यशाला को लेकर बालिकाओं एवं युवतियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

कार्यशाला के सफल संचालन में करणी सेना परिवार की श्रीमती प्राची चौहान, श्रीमती ममता मंडलोई, श्रीमती ममता चौहान, श्रीमती भावना शेखावत, श्रीमती सपना देवड़ा, श्रीमती प्रीति मंडलोई एवं श्रीमती वंदना मंडलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का संचालन श्रीमती नंदा शेखावत, श्रीमती देविका राजावत एवं कुमारी अंजली नायक द्वारा किया जा रहा है, वहीं मेहंदी प्रशिक्षण श्रीमती जया शर्मा द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग श्रीमती सतपाल कौर गांधी का रहा, जिन्होंने अपने निवास स्थित हॉल को प्रशिक्षण कार्यशाला हेतु उपलब्ध कराया।

 

कार्यशाला के प्रथम दिवस लगभग 80 बालिकाओं ने सहभागिता की। धामनोद नगर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंच रही हैं। यह प्रशिक्षण कार्यशाला आगामी 25 जून तक निरंतर संचालित की जाएगी।

 

करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!