Breaking News in Primes

आरोप *तय मानकों की अनदेखी से स्टॉप डेम की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, जांच की मांग*

0 0

आरोप *तय मानकों की अनदेखी से स्टॉप डेम की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, जांच की मांग*

 

भैंसदेही/ललित छत्रपाल :- जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बोरगांव में स्टॉप डेम निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गुणवत्ता संबंधी गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टॉप डेम निर्माण में कंक्रीट डालने के दौरान आवश्यक तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है , जिससे कंक्रीट को मजबूत और सघन बनाने के लिए वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वाइब्रेटर का उपयोग नहीं होने के कारण कंक्रीट के भीतर हवा के खाली स्थान नजर आते हैं, जिससे स्टॉप डेम के कुछ हिस्सों में गैपिंग जैसी स्थिति नजर आती है। निर्माण कार्य के दौरान ही ऐसी खामियां सामने आने से स्थानीय लोगों में स्टॉप डेम की गुणवत्ता और दीर्घकालिक मजबूती को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई तो भविष्य में स्टॉप डेम की मजबूती प्रभावित हो सकती है, जिससे आस पास के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

*इनका कहना है*

जो स्टाफ डेम है वह 6 लाख 96 हजार की लगत का है और सीसी रोड निर्माण कार्य चालू है परंतु सरपंच सचिव के द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है , काली रेत और बाहरी ठेकेदारों के द्वारा कार्य किया जा रहा है , शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है, स्टॉप डेम निर्माण में तय मानकों के हिसाब से निर्माण नहीं किया जा रहा, सरपंच सचिव से पूछने पर कोई जानकारी निर्माण की नहीं दी जा रही है, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगानी चाहिए, और निर्माण की जांच होनी चाहिए, जल्द ही मेरे द्वारा इसकी शिकायत भी की जाएगी।

 

दीनू कवड़े (उपसरपंच )

ग्राम पंचायत बोरगांव

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!