Breaking News in Primes

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

0 1

हेडलाइन

घर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया जिले के अंतर्गत आने वाला थाना पटना के पुलिस ने चोरी के एक मामले का

खुलासा करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त एवं चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी संदीप विश्वास निवासी ग्राम कसरा द्वारा थाना पटना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर के द्वारा नकदी एवं मोबाइल फोन वअन्य सामान कि चोरी कर लिया गया था। प्रकरण में अपराध क्रमांक 196/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेही श्रवण कुमार कसरा (27 वर्ष), निवासी ग्राम कसरा, थाना पटना, जिला कोरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार किया तथा उसके निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन एवं नगद राशि एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया मामले की विवेचना जारी है तथा अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी :

श्रवण कुमार कसरा

पिता स्व. देवलाल कसरा

उम्र – 27 वर्ष

निवासी – ग्राम गोटियापारा कसरा, थाना पटना, जिला कोरिया (छ.ग.)

पटना पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!