Breaking News in Primes

खाद बीज संकट और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

0 84

खाद बीज संकट और कालाबाजारी के विरोध में कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों व किल्लत को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

​जुन्नारदेव —— जुन्नारदेव ब्लॉक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और बढ़ती महंगाई को लेकर किसान कांग्रेस ब्लॉक जुन्नारदेव के बैनर तले जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कीरेश पवार के नेतृत्व में क्षेत्र के आक्रोशित किसानों ने तहसीलदार जुन्नारदेव के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा है।
​सौंपे गए ज्ञापन में राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कृषि आदानों खाद, बीज और ईंधन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
​लागत दोगुनी, मुनाफा आधा, किसानों ने बयां किया दर्द —– ​ज्ञापन के माध्यम से किसान कांग्रेस अध्यक्ष कीरेश पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश की वर्तमान सरकार किसानों पर भारी अत्याचार कर रही है। खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बेतहाशा मूल्य वृद्धि की जा रही है। भीषण गर्मी के इस मौसम में भी किसान सुबह से खाद और बीज के लिए लंबी कतारों में लगने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार की व्यवस्थाएं पूरी तरह खोखली साबित हो रही हैं।
​किसानों ने बताया कि डीजल और पेट्रोल के रेट बढ़ने के कारण ट्रैक्टर से खेतों की जुताई करना बेहद महंगा हो गया है। इसके अलावा, जो खाद पहले ₹1850 में मिलती थी, वह अब ₹2450 में दी जा रही है। वहीं पोटाश खाद के दाम ₹1100 से बढ़ाकर ₹1900 कर दिए गए हैं। टोकन व्यवस्था और महंगे बीज-कीटनाशकों ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है।
​घोषणाएं धरी की धरी, उपार्जन में भी धांधली —– ​कांग्रेस और किसानों ने आरोप लगाया कि एक तरफ भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ वर्तमान समय में किसानों से गेहूं की पूर्ण रूप से खरीदी नहीं की गई। किसानों को मक्के का भी उचित दाम नहीं मिला, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
​ज्ञापन में जुन्नारदेव ब्लॉक सहित आसपास के गांवों की सहकारी समितियों में खाद और बीज की भारी कालाबाजारी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने मांग की है कि जुन्नारदेव ब्लॉक की समस्त सहकारी समितियों के बकायादार किसानों को नकद में खाद वितरण के लिए विशेष केंद्र खोला जाए। इसके साथ ही प्रशासन और सरकार की लापरवाही से यूरिया की कालाबाजारी चरम पर है, जिसे तत्काल रोका जाए। क्षेत्र में चल रहे अवैध रेत खनन और सट्टा-जुआ पर भी तुरंत सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
​किसान कांग्रेस ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि समय रहते इन दलालों और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो जुन्नारदेव ब्लॉक के समस्त किसान सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
​ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अरुणेश जायसवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यशदीप साहू, योगेश नागेश, प्रवीण सिंह, मोहित बनवंशी, बी एल तागड़ी ,अनुपम अतुलकर, ​नेमचन्द कुमरे,​कैलाश पथरोड़, ​,राजेश पाटील,सन्तोष यदुवंशी,​मनोज यदुवंशी, ​गजानंद यदुवंशी,​दिनेश यदुवंशी, मुरली यदुवंशी, ​मुकेश यदुवंशी,​शेरखान), ​देवी प्रसाद बेले, ​नकुल पवार, ​अजय साहू ​रतनपाल, ​शंकर, ​अमित दुर्गे, ​राजेश पारधी, ​साधू आम्रवंशी, ​दुर्गेश यदुवंशी, ​केशव यदुवंशी, ​अंकुश बुनकर सहित बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!