*धुलकोट। बुरहानपुर*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
*महाविद्यालय मैं ई – प्रवेश के द्वितीय चरण में पंजीयन के लिए एक दिन शेष*
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न संस्थाओं में नवीन सत्र 2026-27 के लिए ई प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 1 मई से सतत जारी है जिसके अंतर्गत
शासकीय महाविद्यालय धूलकोट के प्रवेश प्रभारी एवं नोडल अधिकारी डॉ सीमा सोनी ने बताया कि दिनांक 1 मई 2026 से लगातार चल रही है l ई प्रवेश प्रक्रिया के द्वितीय चरण में विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रवेश पंजीयन की प्रक्रिया का कल दिनांक 3 जून 2026 को अंतिम दिन है , एवं पंजीकृत विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन दिनांक 4 जून 2026 तक संपन्न होगा l महाविद्यालय में गठित प्रवेश सहायता समिति के संयोजक डॉ रविंद्र पवार एवं नोडल डॉ सीमा सोनी एवं प्रवेश सहायता समिति के सदस्यों द्वारा दूरभाष के माध्यम से एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु भ्रमण पर आ रहे हैं विद्यार्थियों को महाविद्यालय की सुविधाओं से अवगत कराते हुए शीघ्र महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है lआज भी विद्यार्थियों को बी ए प्रथम वर्ष में अपने विषय का चयन कर प्रवेश लेने की प्रक्रिया बताते हुए प्रवेश के लिए प्रेरित किया गया lइस अवसर पर प्राचार्य डॉ कन्हैया चौहान ,सहायक प्राध्यापक डॉ प्रमोद गुप्ता, प्रवेश नोडल डॉ सीमा सोनी, डॉ महिमा बाजपेई, डॉ मसाहिद खान , डॉ कृष्ण मोर, डॉ खेमराज महाजन, क्रीड़ा अधिकारी डॉ मनोज बगले डॉ रविंद्र पवार ने ने मार्गदर्शन देकर महाविद्यालय मैं प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया l
*धुलकोट से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*