Breaking News in Primes

खबर का असर  आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

0 29

खबर का असर

आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

 

मंडला, 24 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती शैली सैयाम के मार्गदर्शन में मण्डला शहर के नर्मदा किनारे क्षेत्र में तलाशी ली गई, जिसमें 25 नग गोवा रम, 15 नग देशी मदिरा प्लेन तथा 2 लीटर हाथ भट्टी शराब बरामद कर जप्त की गई। अवैध रूप से मदिरा विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 6 हजार 450 रुपये बताई गई है। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री सर्वेश नागवंशी, श्री दुर्जन सिंह कुलेश, श्री विजय कमलेश, श्री सत्यपाल मरावी एवं श्रीमती शकुंतला सैयाम उपस्थित रहे।

 

घुघरी शराब दुकान की शिकायत पर आबकारी विभाग की जांच, पंचनामा कार्रवाई संपन्न

 

देशी/अंग्रेजी कम्पोजिट शराब दुकान घुघरी की शिकायत की जांच की गई। कार्रवाई आबकारी इंस्पेक्टर एवं आबकारी बल की उपस्थिति में संपन्न हुई। जांच के दौरान संबंधित शराब दुकान का निरीक्षण कर शिकायत के विभिन्न बिंदुओं का परीक्षण किया गया। मौके पर आवश्यक दस्तावेजों एवं व्यवस्थाओं की जांच करते हुए नियमानुसार पंचनामा कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विभाग द्वारा अवैध गतिविधियों एवं अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

राजेंद्र कुमार श्रीवास मंडला

प्राइम्स टी वी न्यूज मंडला

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!