Breaking News in Primes

अध्यक्ष कविता पासी ने किया सीसी सड़क  का उद्घाटन, स्वच्छता और विकास कार्यों का लिया जायजा

0 11

News By-नितिन केसरवानी

कौशाम्बी/भरवारी नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नवनिर्मित सीसी एवं आरसीसी सड़कों तथा नाली निर्माण कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें आम जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम की शुरुआत संत निरंकारी मिशन के आध्यात्मिक गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज की पुण्यतिथि पर आयोजित ‘समर्पण दिवस’ कार्यक्रम में सहभागिता से हुई। कोखराज (सिराथू) स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कविता पासी ने मिशन द्वारा समाज सेवा और जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

 

इसके बाद अध्यक्ष कविता पासी ने नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर-2 गुलारिया (परसरा) पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क एवं नाली निर्माण की मांग रखी थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षण कर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।

अध्यक्ष ने वार्ड-2 के चंदीपुर स्थित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कचरा पृथक्करण व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए और कहा कि नगर को कूड़ा मुक्त एवं स्वच्छ बनाने में एमआरएफ सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इसके अलावा दुर्गा भाभी नगर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के उद्देश्य से नाली निर्माण कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वहीं वार्ड-13 के सैता में नवनिर्मित आरसीसी सड़क तथा वार्ड-20 के चमंधा में बनी आरसीसी रोड का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया। स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जेई देश दीपक, प्रधान लिपिक बबलू गौतम, सभासद मंजू देवी, सभासद प्रतिनिधि मनीष मौर्या, मंडल अध्यक्ष मूरतगंज राम प्रकाश पटेल, सभासद सुरेन्द्र सिंह पटेल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!