Breaking News in Primes

IPS MP:बुरहानपुर को मिला नया पुलिस कप्तान

आशुतोष बागरी बने एसपी, डीआईजी राकेश सगर को भेजा गया पुलिस मुख्यालय

0 1

IPS MP:बुरहानपुर को मिला नया पुलिस कप्तान

 

आशुतोष बागरी बने एसपी, डीआईजी राकेश सगर को भेजा गया पुलिस मुख्यालय

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने रविवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। वर्ष 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष बागरी को बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में 17वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल भिंड में सेनानी के पद पर पदस्थ थे। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार का तबादला झाबुआ किए जाने के बाद से यह पद रिक्त था।

 

ग्वालियर और पुलिस मुख्यालय में भी बदलाव

 

विदिता डागर बनीं सेनानी, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

 

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सगर को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं सेनानी, दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर से स्थानांतरित कर पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। वहीं वर्ष 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी विदिता डागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर में सेनानी नियुक्त किया गया है। यह आदेश 10 मई 2026 को वल्लभ भवन भोपाल से जारी किए गए।

 

देखिए आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!