Breaking News in Primes

गोवंश विस्फोट कांड में अब तक 6 गोवंश की मौत, 11 प्रभावित होने का दावा ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्टर, एसपी कार्यालय  दोषियों पर कड़ी कार्रवाई विस्फोटक अधिनियम में एफआईआर और मुआवजे की मांग

0 10

गोवंश विस्फोट कांड में अब तक 6 गोवंश की मौत, 11 प्रभावित होने का दावा

 

ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे कलेक्टर, एसपी कार्यालय

 

दोषियों पर कड़ी कार्रवाई विस्फोटक अधिनियम में एफआईआर और मुआवजे की मांग

 

ब्यूरो रिपोर्ट दीपक कुमार बडौदे 8718000562

 

भौंरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोयलारी पंचायत कछार में गोवंश विस्फोट कांड का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्रामीणों और राष्ट्रीय हिंदू सेना ने दावा किया है कि अब तक 6 गोवंश की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 11 गोवंश इस घटना से प्रभावित हुए हैं। संगठन के प्रदेश संयोजक पवन मालवीय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं एसपी से शिकायत कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, विशेष जांच दल गठन और प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।

ज्ञापन में दावा किया गया कि घटना में कुल 11 गोवंश प्रभावित हुए हैं। इनमें 6 गोवंश की मौत हो चुकी है, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं 3 गोवंश घायल अवस्था में भयभीत होकर जंगल की ओर भाग गए, जिनका अब तक पता नहीं चल सका है। संगठन और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रभावित गोवंशों की संख्या कम दर्शाई जा रही है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है।

– बारूद कहां से आया, इसकी उच्च स्तरीय जांच हो

राष्ट्रीय हिंदू सेना ने ज्ञापन में कहा कि जिस तरह आटे के गोलों में विस्फोटक सामग्री भरकर डेम किनारे रखी गई, वह सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है। संगठन ने मांग की कि आरोपी तक बारूद कैसे पहुंचा और विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई, इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि ऐसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र हो सकती हैं, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया जाए।

– दोषियों पर कड़ी धाराओं में एफआईआर की मांग

संगठन ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 429, मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही विशेष जांच दल गठित कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग रखी गई कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर आरोपियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए।

– ग्रामीणों ने पंचनामा बनाकर बताई क्षति

घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा तैयार किए गए पंचनामा में मृत और घायल गोवंशों का विवरण भी दर्ज किया गया। पंचनामा के अनुसार लखन मवासे का एक बैल, चुन्ना शैलू का एक बैल, अनिल सलाम का एक बैल, लखन काजले की एक गाय तथा समरलाल कुमरे का एक बैल और रामेश्वर अखंडे की एक गाय की मौत हो गई। वहीं 2 गाय गंभीर रूप से घायल बताई गई है। ग्रामीणों ने मृत और घायल गोवंशों के मालिकों को उचित मुआवजा देने तथा नुकसान की भरपाई की मांग भी प्रशासन से की है।

– गांव में भय और आक्रोश का माहौल

घटना के बाद कोयलारी और आसपास के गांवों में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर रोजाना गोवंश पानी पीने जाते थे, वहां विस्फोटक सामग्री रखना बेहद खतरनाक और क्रूर कृत्य है। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ज्ञापन देने वालों में ग्रामीण लखन मवासे, सरवन काजले, छत्रपाल इवने, अनिल सलाम, समरलाल कुमरे, छुन्ना लाल, रामेश्वर अखंडे, प्रकाश कुमरे सहित राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय, जिला युवा महामंत्री राहुल पाटिदार, युवा जिला मंत्री रोहित मालवीय, तहसील युवा उपाध्यक्ष राज यादव, नगर युवा सचिव चांद अंबुरे, सदस्य पियूष मालवीय, कामेश पंवार, राहुल कुसारे, सत्यम विश्वकर्मा शामिल थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!