Breaking News in Primes

सामूहिक विवाह/निकाह योजना अन्तर्गत 127 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,कुशमी के गोतरा में संपन्न हुआ कार्यक्रम*✍️ *नए जीवन की शुरुआत संस्कार और जिम्मेदारी के साथ करें – सांसद डॉ. मिश्रा* *सरकार गरीब कन्याओं का हाँथ पीला कर बन रही सहारा – कुंवर सिंह टेकाम*

0 176

*सामूहिक विवाह/निकाह योजना अन्तर्गत 127 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे,कुशमी के गोतरा में संपन्न हुआ कार्यक्रम*✍️

 

*नए जीवन की शुरुआत संस्कार और जिम्मेदारी के साथ करें – सांसद डॉ. मिश्रा*

 

*सरकार गरीब कन्याओं का हाँथ पीला कर बन रही सहारा – कुंवर सिंह टेकाम*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना अंतर्गत कुसमी जनपद के अष्टभुजी देवी मंदिर गोतरा के परिसर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू रामजी सिंह,जनपद अध्यक्ष श्यामबती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह,जनपद उपाध्यक्ष भूपाल सिंह के विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ। जहां 127 जोड़ों परिणय सूत्र में बंधे।

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ अष्टभुजी जी एवं भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराए गए। पूरे आयोजन में पारंपरिक उल्लास, सांस्कृतिक गरिमा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी नवदंपत्तियों को शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली 49-49 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।सांसद डॉ. मिश्रा ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना समाज के कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि विवाह जैसे महत्वपूर्ण संस्कार को सम्मानजनक और सहज बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। आज हमारी सरकार हर जोड़े को 49-49 हजार की सहायता राशि दे रही है इस दौरान सांसद ने टिकौना के रूप मे 11 हजार रूपये देने की घोषणा की।धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए अत्यंत उपयोगी और अभिनव पहल है। पहले जहां बेटियों के विवाह को लेकर परिवारों में चिंता रहती थी, वहीं अब इस योजना ने उस चिंता को काफी हद तक दूर किया है एवं सरकार गरीब कन्याओं का हाँथ पीला कर रही है हम सभी घराती बरातियों का स्वागत करते हैं।इस दौरान विधायक श्री टेकाम ने भी 11 हजार टिकौना के रूप मे देने की घोषणा किये।जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वे अपने वैवाहिक जीवन को प्रेम, समझदारी और आपसी सहयोग से आगे बढ़ाएं तथा समाज के लिए प्रेरणा बनें। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों एवं वर-वधू के परिजनों को स्वल्पाहार व सुरिचि भोज परोस पर कराया गया। अतिथियों का स्वागत सम्मान व आभार ज्ञापित सीईओ कुशमी ज्ञानेंद्र मिश्रा द्वारा किया गया।

 

*भूतपूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान*

 

सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ. राजेश मिश्रा एवं विधायक द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के 1 वर्ष पूर्ण होने पर रिटायर्ड सैनिकों का सम्मान किया गया।

 

*इनकी रही विशेष उपस्थिति*

 

विवाह समारोह के अवसर पर कलेक्टर विकास मिश्रा,उपखंड अधिकारी कुसमी शैलेश द्विवेदी ,जनपद सीईओ ज्ञानेंद्र मिश्रा,बी आर सी सी अंगिरा द्विवेदी सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष मकरन्द सिंह उइके,जनपद सदस्य जमुनी देवी गणमान्य नागरिक अखंडप्रताप सिंह, राजकुमार तिवारी,रमेश पनाडिया एस डी ओ बी पी कोरी, उपयंत्री प्रदीप द्विवेदी, अमर सिंह, राकेश सिंह,लेखाधिकारी पंकज मिश्रा, अखिलेश पांडेय, रामसुख यादव सहित नवविवाहित जोड़े, उनके परिजन एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सामिल रहे।

 

*विधायक ने टिकैने में बसूले लाखों रुपए*

कार्यक्रम के दौरान विधायक धौहनी पुनः अपने चतुराई का असर दिखाते हुए कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों से लाखों रुपए टिकाने के रूप में वसूले, जिस राशि से शासन की योजना की अतिरिक्त अन्य कई घरेलू उपयोग की सामग्री क्रय कर वर वधु को प्रदान की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!