स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 जिलों में नए DPC पदस्थ
राज्य शासन ने जारी किए आदेश, जिला शिक्षा केंद्रों में नई जिम्मेदारियां तय
स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 जिलों में नए DPC पदस्थ
राज्य शासन ने जारी किए आदेश, जिला शिक्षा केंद्रों में नई जिम्मेदारियां तय
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक (DPC) पदों पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 6 मई 2026 को मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को समान सामर्थ्य एवं वेतनमान में तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है। सभी अधिकारियों को जिला शिक्षा केंद्रों में जिला परियोजना समन्वयक के पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के तहत अशोक शुक्ल को मंडला, दिवाकर तिवारी को डिंडौरी, सुधीर कुमार साकेत को बैतूल, अखिलेश कुमार राजपूत को रतलाम, शिवब्रम्ह सिंह को भिंड, अनिल कुमार पटेल को मंदसौर, राजेश कुमार पाल को शाजापुर, हीरेन्द्र सिंह तोमर को दतिया तथा प्रदीप कुमार द्विवेदी को नरसिंहपुर जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को शिक्षा व्यवस्था में कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभागीय स्तर पर माना जा रहा है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति से जिलों में शिक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग में तेजी आएगी।
शिक्षा विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
भोपाल स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन से जारी आदेश में राज्य शासन ने विभिन्न जिलों में कार्यरत उच्च माध्यमिक शिक्षकों एवं शिक्षा अधिकारियों को जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के रूप में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इन अधिकारियों में विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, सहायक परियोजना समन्वयक और सब्जेक्ट एक्सपर्ट जैसे पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
शिक्षा विभाग के इस निर्णय के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर और भी प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
