IPS अधिकारियों के कार्यों में बड़ा फेरबदल, मुख्यालय स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय
भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश, कई DIG और AIG को सौंपे गए अहम प्रभार
IPS अधिकारियों के कार्यों में बड़ा फेरबदल, मुख्यालय स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय
भोपाल पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश, कई DIG और AIG को सौंपे गए अहम प्रभार
भोपाल, मध्यप्रदेश | 5 मई 2026 भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के कई वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यों में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है। यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा, जिसमें अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाए गए नवीन प्रभार सौंपे गए हैं।
जारी आदेश में वर्ष 2009 से 2016 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। श्री अवधेश गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा), श्री प्रशांत खरे को उप पुलिस महानिरीक्षक (अअवि), तथा श्री मनीष अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) का कार्य सौंपा गया है।
इसी क्रम में श्रीमती किरणलता केरकेट्टा को उप पुलिस महानिरीक्षक (शिकायत), श्री मनोज कुमार राय को (चयन एवं भर्ती), श्री रियाज इकबाल को (प्रशासन) तथा श्री राहुल कुमार लोदा को (एसटीएफ) की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री सिमाला प्रसाद को (महिला सुरक्षा) और श्री शिवदयाल को (विसबल) का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं, सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर पर श्री मनीष खत्री को (अअवि) और श्री रामशरण प्रजापति को (चयन एवं भर्ती) का दायित्व दिया गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किया गया है, जिसकी प्रति गृह विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।
