Breaking News in Primes

बर्राढाना अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे जयस जिलाध्यक्ष, प्रशासन से की उचित मुआवजे की मांग

0 0

बर्राढाना अग्निकांड पीड़ितों के बीच पहुंचे जयस जिलाध्यक्ष, प्रशासन से की उचित मुआवजे की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट दीपक कुमार बडौदे बैतूल

 

भीमपुर (बैतूल)। विगत दिनों ग्राम मोहदा के बर्राढाना में हुई भीषण आगजनी ने कई परिवारों के सिर से छत छीन ली। इस त्रासदी के बाद आज जयस (JAYS) के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे पीड़ितों का हाल जानने घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष धुर्वे ने जलकर खाक हुए मकानों और घरेलू सामान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा, “यह समय अत्यंत पीड़ादायक है, हम संकट की इस घड़ी में हर स्तर पर प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।” उन्होंने मौके से ही प्रशासन से मांग की कि आगजनी और आंधी से हुए इस भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा और राहत राशि प्रदान की जाए।

धुर्वे ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों के लिए भोजन, अस्थाई आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वे संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। गौरतलब है कि इस आगजनी में कई ग्रामीणों का जीवन भर की कमाई और आशियाना खाक हो गया है। जनप्रतिनिधियों के इस दौरे से पीड़ितों में त्वरित सहायता की उम्मीद जगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!