*झिरन्या। खरगोन*
*संवाददाता दिलीप बामनिया*
आधी आबादी का योगदान अतुल्य : नेहा दीदी
नारी शक्ति वंदन पर महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम 
झिरनिया। स्त्रियां अपने अस्तित्व का आकार बढ़ा रही हैं। शिक्षा और आत्मविश्वास रूपी पंख लगाकर हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही हैं। आत्मविश्वास, दृढ़ता, निरंतरता और परिश्रम ही नारियों की शक्ति है। शिक्षा, चिकित्सा, अतंरिक्ष, व्यापार, राजनीति और समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आधी आबादी अर्थात नारियों का योगदान अतुलनीय है।
उक्त विचार शासकीय महाविद्यालय झिरनिया के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी नेहा दीदी ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में कृतिका दीदी ने मैडिटेशन और राजयोग के महत्व से अवगत कराया। छात्रा शिवानी बामने ने कोमल है कमज़ोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य अनारसिंह डावर, सहायक प्राध्यापक रिंकु भारवे, डॉ. अंजू चौहान, डॉ. सुबोध व्यास,ब्रम्हाकुमारी रितिका दीदी, बसन कन्नौजे, झिनला कन्नौजे व विक्रम खरते सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण मालवीया ने किया एवं आभार अमन यादव ने माना।
*झिरन्या से संवाददाता दिलीप बामनिया की रिपोर्ट*