Breaking News in Primes

मप्र में निगम-मंडलों में नियुक्तियों की बौछार, केपी यादव बने सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के अध्यक्ष

संजय नगाइच को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की कमान, केशव भदौरिया बने महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष

0 34

मप्र में निगम-मंडलों में नियुक्तियों की बौछार, केपी यादव बने सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन के अध्यक्ष

 

संजय नगाइच को वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन की कमान, केशव भदौरिया बने महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष

 

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन द्वारा निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला जारी रखते हुए शनिवार को कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, गुना के पूर्व सांसद के.पी. यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष अथवा आगामी आदेश तक रहेगा।

 

इसी क्रम में पन्ना के भाजपा नेता संजय नगाइच को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें तीन वर्ष अथवा आगामी आदेश तक के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

वहीं, संजीव कांकर को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही, भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के अंतर्गत “महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड” का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगी और निर्धारित अवधि या आगामी आदेश तक मान्य रहेंगी।

 

इन नियुक्तियों को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासतौर पर ऐसे समय में जब प्रदेश में संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर पुनर्संतुलन की प्रक्रिया जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!