Breaking News in Primes

मंत्री के भाई की दबंगई: महिला CEO को जिंदा गाड़ने की धमकी, FIR दर्ज

अलीराजपुर में बवाल: जनपद CEO से अभद्रता, ‘यहां सब मेरी मर्जी से होगा’ कहकर दी धमकी

0 1

मंत्री के भाई की दबंगई: महिला CEO को जिंदा गाड़ने की धमकी, FIR दर्ज

 

अलीराजपुर में बवाल: जनपद CEO से अभद्रता, ‘यहां सब मेरी मर्जी से होगा’ कहकर दी धमकी

 

अलीराजपुर। जिले में सत्ता से जुड़े एक और विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के भाई इंदरसिंह चौहान पर जनपद पंचायत की महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को धमकाने और शासकीय कार्य में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

घटना 22 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार, जनपद पंचायत अलीराजपुर की CEO प्रिया काग दोपहर करीब 3 बजे कार्यालय पहुंचीं, तभी अध्यक्षपति इंदरसिंह चौहान ने कन्या विवाह योजना के तहत निरस्त किए गए आवेदनों को लेकर आपत्ति जताई और गुस्से में आ गए।

 

आरोप है कि इंदरसिंह चौहान ने कार्यालय परिसर में ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए CEO को धमकाया। उन्होंने कथित तौर पर कहा, “तेरे दांत तोड़ दूंगा, तुझे यहीं जिंदा गाड़ दूंगा, यहां सब मेरी मर्जी से होगा।” इतना ही नहीं, वे CEO की ओर मारने के लिए बढ़े, लेकिन मौके पर मौजूद लेखाधिकारी सावन भिंडे ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

 

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने CEO का रास्ता रोककर उन्हें डराने का प्रयास किया और पूर्व में कार्यालय के CCTV कैमरे हटवाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना से भयभीत अधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम को भी इसकी सूचना दी।

 

पुलिस ने इस मामले में इंदरसिंह चौहान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 224, 351(2) और 126(2) के तहत केस दर्ज किया है।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और CCTV फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!