Breaking News in Primes

15 दिनों में परिवहन आय में 81.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, चेकिंग अभियान से बढ़ा राजस्व..

0 18

लोकेशन= दतिया
रिपोर्ट = आशीष मिश्रा 9039546290

15 दिनों में परिवहन आय में 81.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी, चेकिंग अभियान से बढ़ा राजस्व..

मध्य प्रदेश के परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान का असर दतिया जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है। विभाग ने 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक कुल 15 दिनों के अभियान में वाहनों की सघन जांच की, जिसके परिणामस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में चालान संख्या और राजस्व वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में इसी अवधि में कुल 161 चालान किए गए थे, जिनसे 7,54,500 रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं वर्ष 2026 में अभियान के दौरान 201 चालान किए गए, जिनसे 13,66,500 रुपये की राजस्व वसूली हुई।
इस प्रकार चालानों की संख्या में 40 की बढ़ोतरी हुई, जबकि राजस्व में 6,12,000 रुपये अधिक वसूले गए। कुल मिलाकर विभाग की आय में 81.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि संगठित चेकिंग अभियान में पीओएस मशीनों के माध्यम से मौके पर ही चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही बिना परमिट, फिटनेस, टैक्स एवं अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने कहा कि आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और सरकारी राजस्व में वृद्धि हो।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!