विशाल बत्रा बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
30 वर्षों की सक्रिय राजनीति और समाजसेवा को मिली पार्टी की मान्यता, घोड़ाडोंगरी से बैतूल तक खुशी की लहर
विशाल बत्रा बने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
30 वर्षों की सक्रिय राजनीति और समाजसेवा को मिली पार्टी की मान्यता, घोड़ाडोंगरी से बैतूल तक खुशी की लहर
मनीष कुमार राठौर
8109571743

भोपाल / बैतूल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपने कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए बैतूल जिले के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विशाल बत्रा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का महत्वपूर्ण पद सौंपा है। यह नियुक्ति प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के आदेशानुसार की गई है।
विशाल बत्रा पूर्व में भाजपा बैतूल जिला उपाध्यक्ष तथा जिला सह मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक समय से वे निरंतर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी पहचान केवल एक पार्टी कार्यकर्ता की नहीं, बल्कि एक ऐसे समाजसेवी की रही है, जो आम जनता की छोटी से छोटी समस्या के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
नियुक्ति के साथ ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल

जैसे ही विशाल बत्रा की इस प्रदेश स्तरीय नियुक्ति की सूचना सार्वजनिक हुई, पूरे बैतूल जिले और विशेषकर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं से लेकर आम नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का पल बताया।
घोड़ाडोंगरी स्थित उनके निजी निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। वहीं सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। स्थानीय नेताओं, युवा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस नियुक्ति को पार्टी की दूरदर्शिता और स्थानीय प्रतिभा के सम्मान का प्रतीक बताया।
विशाल बत्रा का आभार: जनता के लिए जारी रहेगी सेवा
जब प्राईम संदेश के स्थानीय पत्रकार ने इस नियुक्ति पर विशाल बत्रा से उनकी प्रतिक्रिया जाननी चाही, तो उन्होंने पूरी नम्रता और आभार के साथ कहा कि मैं दायित्व के माध्यम से पार्टी की विचारधारा का अधिकतम प्रसार हो इसके लिए कार्य करूंगा साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल जी, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा जी तथा पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर यह विश्वास जताया।
भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं इसे पूरी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगा। साथ ही, आज भी मेरी प्राथमिकता वही है जो पिछले 30 वर्षों से रही है, क्षेत्र की जनता की सेवा करना। मैं पहले की तरह हर छोटी से छोटी समस्या को लेकर जनता के साथ खड़ा रहूंगा।
कार्यकर्ताओं और जनता में विश्वास
बैतूल जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं का कहना है कि विशाल बत्रा की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत संघर्ष और समर्पण की उपलब्धि है, बल्कि पूरे घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। उनके नेतृत्व और संचार कौशल से प्रदेश स्तर पर पार्टी की छवि और मजबूत होगी।
स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि विशाल बत्रा अब प्रदेश में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे, साथ ही क्षेत्र के विकास के मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से उठाते रहेंगे।