Breaking News in Primes

हनुमान जन्मोत्सव पर महाबीरन धाम में मानस पाठ आयोजित,निकली शोभायात्रा

0 53

हनुमान जन्मोत्सव पर महाबीरन धाम में मानस पाठ आयोजित,निकली शोभायात्रा

 

सीधी/ मझौली

 

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मझौली क्षेत्र के मन्दिरो में अखण्ड मानस , सुन्दर काण्ड, हनुमान चालीसा पाठ संपन्न कराया जा कर भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विश्व हिंदू परिषद बजंरग दल प्रखण्ड मझौली, मड़वास के तत्वावधान में महावीरन धाम मड़वास में अखंड रामचरित मानस पाठ संपन्न कराया जाकर शोभायात्रा निकाल हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।

रामचरित मानस कल 1अप्रैल 2026 से प्रारंभ की गई है। जिसका समापन व भण्डारा आज 2 अप्रैल 2026 संपन्न हो रहा है।

विशाल शोभायात्रा 1 अप्रैल को साम 4 बजे सुन्दर सुशोभित झांकियों एवं DJ व ,बैंड गाजे -बाजे के साथ निकाल पूरे मड़वास क्षेत्र में भ्रमण करवाया गया। साथ ही जगह जगह पूजन पाठ किया गया ।

आयोजन में महावीरन धाम युवा मंडली ,तथा बजंरग दल प्रखण्ड मझौली व समस्त ग्राम वासियों की ओर से शोभायात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें कृष्ण कुमार पांडेय,अंकित सोनी,रीतेश मिश्रा, नीतीश पांडेय,रोहणी रमण मिश्रा,रमेश साहू,पिंटू प्यासी, शुभम मिश्रा, अतुल पांडेय,रतन सिंह,पवन यादव,कपिल केसरी,रामभजन जयसवाल, धनेसवेर

यादव,निलय मिश्रा, प्रफुल पांडेय,चंद्रेश,प्रिंस,सुधांशु,संदीप, अम्बुजेस एवं समस्त युवा साथियों का विशेष सहयोग रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!