Breaking News in Primes

साथी हाथ बढ़ाना मिलकर जल बचाना, ये पानीं का गाना है सबको गुनगुनाना

0 42

जल ही जीवन है

साथी हाथ बढ़ाना मिलकर जल बचाना, ये पानीं का गाना है सबको गुनगुनाना

जांजगीर-चांपा – “जल ही जीवन है”यह केवल एक कहावत नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व की सबसे बड़ी सच्चाई है। आज के समय में जब पानी की कमी और पर्यावरणीय संकट लगातार बढ़ रहे हैं, तब “प्याऊ जल” जैसी पहल समाज के लिए एक नई आशा की किरण बनकर सामने आई है। सर्व समाज युवा महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक योजना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और एकजुट करने का एक सशक्त प्रयास है। बम्हनीडीह तहसील एवं थाना परिसर में आयोजित यह पहल हमें यह संदेश देती है कि अगर हम आज जल को बचाएंगे, तभी आने वाला भविष्य सुरक्षित होगा। इस महान कार्य की अध्यक्षता कर रहे सोनचरण डंडसेना अध्यक्ष (तहसील अधिवक्ता संघ बम्हनीडीह) और मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित हमारे सम्माननीय मुख्य अतिथि *सत्येद्र चौहान प्रदेशअध्यक्ष सर्व समाज युवा*महासंघ छत्तीसगढ़ शशिभूषण सोनी, तहसीलदार बम्हनीडीह, मोहन कुमारी साहू जिला पंचायत सभापति जिला जांजगीर चांम्पा एवं विशिष्ट अतिथि गण

विश्ष्ट नोटरी जीतेन्द्र जयवाल, बाल गोविंद साहू/ एस. एल. कुर्रे /ओमप्रकाश कलार /निधि चंद्रा/परमानन्द जसवाल /मनोज कुमार पटेल/नवधा लाल धीवर/ विजय कुमार पटेल/गजेंद्र महंत सभी समाज के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इन सभी महान व्यक्तित्वों की उपस्थिति हमें यह सिखाती है कि –जब समाज के जिम्मेदार लोग एक मंच पर आते हैं, तो बदलाव निश्चित होता है। यह योजना हमें प्रेरित करती है कि –हम जल संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी समझें पर्यावरण की रक्षा करें और समाज के हर वर्ग को इस मिशन से जोड़ें आइए, हम सभी मिलकर संकल्प लें: “हर बूंद की कीमत समझेंगे, जल को बचाएंगे, और एक सुरक्षित, स्वच्छ और समृद्ध भविष्य का निर्माण करेंगे।” संदेश “छोटी-छोटी पहल ही बड़े बदलाव की शुरुआत होती है –और ‘प्याऊ जल’ उसी बदलाव की एक मजबूत नींव है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!