Breaking News in Primes

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सनसनीखेज कल्लू कुशवाहा हत्याकाण्ड के आरोपीयो को महज 12 घन्टे मे किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन जब्त…..

0 81

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सनसनीखेज कल्लू कुशवाहा हत्याकाण्ड के आरोपीयो को महज 12 घन्टे मे किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार व वाहन जब्त…..

लोकेशन =दतिया
रिपोर्ट = आशीष मिश्रा 9039546290

दिनांक 31.03.26 को सुबह करीबन 08.30 बजे कल्लू कुशवाहा पुत्र मदन कुशवाहा निवासी सेवढा चुंगी निदान का कुआ दतिया को आरोपी छोटू कुशवाहा, सुधीर कुशवाहा , गोलू कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, प्रवीण वाल्मीक व साहब सिह यादव ने घेर कर पुरानी रंजीश पर से कट्टे से जान से मारने की नियत से गोली मारी जो कल्लू कुशवाहा के सिर मे व दाहिने कंधे मे लगी जिससे मौके पर कल्लू की मृत्यु हो गयी। तत्काल सभी आरोपियो के विरूद्ध अप क्र 139/26 धारा 103(1), 296(बी), 191(2), 191(3),190 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में फरार सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये टीम का गठन किया गया।
मुखबिरो को एक्टीवेट कर आरोपियो के ठिकानो पर दबिस दी गयी। आरोपी घर पर नही मिले बाद मुखबिर व तकनीक साक्ष्य के आधार पर आधी रात मे आरोपी 1. छोटू उर्फ पंकज पिता माधव कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी रिछरा फाटक बाहर राधा सागर दतिया
2. सुधीर कुशवाहा पिता संकर कुशवाहा निवासी हरदौल मोहल्ला बासन का पुरा दतिया
3. गोलू उर्फ दीपक पिता बलदेव कुशवाहा उम्र 26 साल निवास झिरकाबाग दतिया को कानून व्यवस्था नियंत्रण मे रखते हुये गिरफ्तार किया गया।

तीनो आरोपियो से अपराध के वारे में पूछताछ मे घटना स्वीकार करते हुये मृतक कल्लू कुशवाहा पुत्र मदन कुशवाहा निवासी सेवढा चुंगी निदान का कुआ दतिया को पुरानी रंजीश से गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया बाद आरोपी छोटू उर्फ पंकज कुशवाहा व सुधीर कुशवाहा के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त क्रमश: एक कट्टा, 315 बोर की रायफल, दो जिन्दा कारतूस, मोटर साईकिल को विधिवत जप्त किया गया बाद तीनो आरोपीगणो को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया ।

सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया , उप निरीक्षक अंशुल अरोरा , उपनिरीक्षक अजान सिंह ,प्रआर 195 शिव गोविन्द, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय प्रधान आरक्षक 186 भूपेंद्र रावत, प्रधान आरक्षक महेश शर्मा, आर 607 हेमंत प्रजापति, आर 698 रविन्द्र यादव, आर 765 आनंद तोमर, आर 695 गोविन्द भदौरिया ,आर 368 अरविन्द रावत ,आर 298 रविन्द्र यादव, आर 348 दीपक शुक्ला, आर 778 देवेश शर्मा,आर 435 भरत रावत, आर. 411 वीरेन्द्र सायबर सेल आरक्षत 237 गौरव , आरक्षक अनिल वाजपेयी आर. चालक 711 धर्मेन्द्र शर्मा ,प्रआर चा 177 फिरोज खान की सराहनीय भूमिका रही ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!