Breaking News in Primes

युवा कांग्रेस में नई नियुक्ति, संस्कार सिंह राठौर को सौंपी गई जांजगीर नगर अध्यक्ष की कमान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0 11

युवा कांग्रेस में नई नियुक्ति, संस्कार सिंह राठौर को सौंपी गई जांजगीर नगर अध्यक्ष की कमान प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हुई नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जांजगीर-चांपाजिले में युवा कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इसी क्रम में संस्कार सिंह राठौर को जांजगीर नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा कांग्रेस कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पटानिया और सह प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे के मार्गदर्शन में, साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की सहमति से की गई है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के भीतर खुशी का माहौल देखा गया। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि संस्कार सिंह राठौर अपने नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि वे युवाओं को संगठन से जोड़ने, उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर मजबूती लाने पर विशेष जोर देंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!