Breaking News in Primes

जांजगीर में पहली थाना प्रभारी बनी सिलमानी टोप्पो

0 203

जांजगीर में पहली थाना प्रभारी बनी सिलमानी टोप्पो

जांजगीर-चांपा – सिलमानी टोप्पो बनीं महिला थाना की पहली प्रभारी जिले में महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला थाना का गठन किया गया है। इस नवस्थापित महिला थाना का विधिवत उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जांजगीर-चांपा के पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय, जिला कलेक्टर जन्मेजय मोहबे, सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरि एवं नगरपालिका अध्यक्ष रेखा गढेवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

महिला थाना में वर्तमान में लगभग 21 पदों पर पदस्थापना की गई है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में महिला कमांडो, महिला बाल विकास विभाग की सदस्याएं तथा नगर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

महिला थाना की पहली प्रभारी के रूप में सिलमानी टोप्पो को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भी वे महिला संबंधी प्रकरणों में गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करती रही हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

उद्घाटन के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को बिना झिझक महिला थाना में दर्ज कराएं, जिस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!