Breaking News in Primes

नागझीरी से निकली शोभायात्रा श्रद्धालुओ ने किये झांकी दर्शन 

0 2

नागझीरी से निकली शोभायात्रा श्रद्धालुओ ने किये झांकी दर्शन

 

भैंसदेही -पूर्णा नगरी भैंसदेही स्थित चमत्कारिक संत श्रीश्री 1008त्रिवेणी भारती नागादाद संस्थान से आज तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हुआ नागा दादा पुण्यतिथि उत्सव पर आज प्रथम दिवस संस्थान से नागा दादा की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सम्मिलित हो नागा दादा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की । नागझिरी संस्थान से आकर्षक साथ सज्जा के साथ संत श्री नागा दादा की सुंदर झांकी निकाली गयी, सुंदर सजे घोड़े शोभायात्रा में आकर्षण का केन्द्र ‌ रहे,संत श्री की झांकी नगर के प्रमुख मार्ग प्राचीन शिवालय,मरही माता चौक, करार मोहल्ला, मस्जिद चौक, मंगलवारी मोहल्ला,सुधार मोहल्ला , से होकर धर्माल मोहल्ला चौक होकर देर-रात नागझिरी संस्थान पहुंची, जहां संत नागा दादा का पूजन इस वार्षिक उत्सव के प्रथम चरण का शुभारंभ हुआ, शोभायात्रा मार्ग में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने संत श्री की झांकी के दर्शन कर पूजा- अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।ढोल ताशे की धून पर दादानाम संकिर्तन के साथ युवा वर्ग झुमते हुए दादा नाम का जयकारा लगाते रहे। संस्थान के अध्यक्ष कृष्णा झाड़े,सहित राजू जोशी, प्रकाश घानेकर ,धनराज धाकड़, संजू मोहने, सदानंद सराफ, भाऊराव भाऊ,गोदंयाभाऊ, हेमंत सावरकर, वीरेंद्र मालवीय,रामापानकर, दीपक शुक्ला, उग्रसेन नरवरे, गुड्डू मालवीय, नागा दादा के चरण सेवक मनोहर राजूरकर इस पुरी शोभायात्रा में व्यवस्था बनाते सक्रिय रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!