Breaking News in Primes

IIFM की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मायार थिएटर ग्रुप का जलवा, प्रथम स्थान पर कब्जा

ऊर्जावान प्रस्तुति और सशक्त निर्देशन से ‘मायार’ ने जीता दिल, 5 टीमों को पछाड़ रचा इतिहास

0 40

IIFM की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मायार थिएटर ग्रुप का जलवा, प्रथम स्थान पर कब्जा

ऊर्जावान प्रस्तुति और सशक्त निर्देशन से ‘मायार’ ने जीता दिल, 5 टीमों को पछाड़ रचा इतिहास

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट (IIFM) की थिएटर सोसाइटी ‘प्रतिबिंब’ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में मायार थिएटर ग्रुप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने भाग लिया, जिनके बीच ₹45,000 की पुरस्कार राशि के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई।

मायार के 15 सदस्यीय दल ने अपने प्रभावशाली अभिनय, सशक्त संवाद और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुति के जरिए दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। टीम की प्रस्तुति सामाजिक सरोकारों से जुड़ी थी, जिसने मंच पर गहरी छाप छोड़ी।

इस सफलता का श्रेय टीम के नेतृत्वकर्ता विनम्र चौबे और विजयेश सिंह ठाकुर को जाता है, जिनके कुशल निर्देशन और समर्पण ने टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वहीं गौरव चौबे, जयंत खरे और अश्विन अजित के मार्गदर्शन और मेंटरशिप ने नाटक को एक विजेता प्रस्तुति में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह उपलब्धि मायार थिएटर ग्रुप के सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत, आपसी समन्वय और कला के प्रति समर्पण का परिणाम है। टीम भविष्य में भी सामाजिक रूप से प्रासंगिक विषयों पर आधारित सशक्त नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उल्लेखनीय है कि विनम्र चौबे, WCRMS के जोनल मीडिया कॉर्डिनेटर एवं ट्रेन मैनेजर रोमेश चौबे के पुत्र हैं। वे पूर्व में भी विभिन्न खेलकूद एवं रंगमंच प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!