News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के गोराजू गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मोहनलाल की पुत्री रिंकुल देवी के रूप में हुई है, जो कक्षा 10 की छात्रा थी। बताया जा रहा है। कि सुबह रिंकुल ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोला गया तो छात्रा का शव कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटकता मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम शरीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी व चौकी इंचार्ज अतुल रंजन तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है और किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। मामले की जांच जारी है।
