Breaking News in Primes

घरेलू विवाद को लेकर अपने डेढ वर्षीय मासूम बच्चा को ईटा के टुकडा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

0 11

* *घरेलू विवाद को लेकर अपने डेढ वर्षीय मासूम बच्चा को ईटा के टुकडा से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

 

*जांजगीर-चांपा* *आरोपी शिवाजी निषाद पिता विष्णु निषाद उम्र 35 साल निवासी हिर्री केवट मुहल्ला थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा* *के*आरोपी के विरूद्ध धारा 103 (1), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्यवाही किया गया*

 

*मामले का संक्षिप्त विवरण* इस प्रकार है कि दिनांक 25.03.26 के सुबह करीबन 10:30 बजे आरोपी शिवाजी निषाद अपने लड़का अनुराग को गोद में लेकर जल्दी – जल्दी एक खंडहर मकान की ओर जाने लगा जिसे देखकर प्रार्थिया सीता बाई निषाद, शिवाजी के पीछे -पीछे गई तो देखी शिवाजी अपने लडका अनुराग को खंडहर मकान में ईट के टुकड़ा से सिर पर बार -बार हत्या करने की नियत से मार रहा था जिसे देखकर प्रार्थिया मना कर बीच बचाव की तो आरोपी द्वारा प्नार्थिया के सिर को भी ईंट के टुकड़े से मारा है तब प्रार्थिया अपने नाती अनुराग को शिवाजी के कब्जे से छुडाकर घर लाई घटना की बात को घर वालों को बताकर ईलाज कराने जा रहे थे कि रास्ते में अनुराग की मृत्यु हो जाने से घर वापस लेकर आई शिवाजी द्वारा हत्या करने के नियत से बच्चे के सिर में ईट के टुकड़ा से मारपीट करने से आई चोट के कारण मृत्यु हुई है कि रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2026 धारा 103(1),115(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

 

*पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS* के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*उपरोक्त कार्यवाही* में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू प्रआर राजेश कोशले आरक्षक राघवेंद्र , भुवनेश्वर पटेल विनोद मनहर लखेश्वर पाटले थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!