Breaking News in Primes

रघुवंशी समाज का रामनवमी पर “रामोत्सव-5” का भव्य आयोजन, तैयारियां पूर्ण

0 51

रघुवंशी समाज का रामनवमी पर “रामोत्सव-5” का भव्य आयोजन, तैयारियां पूर्ण

 

भोपाल। रामनवमी के पावन अवसर पर रामोत्सव हिंदू सांस्कृतिक उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले भव्य “रामोत्सव-5” को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। रघुवंशी समाज द्वारा आयोजित यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 27 मार्च 2026, शुक्रवार को श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों का प्रसार करते हुए समाज में एकता, संस्कार एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है।

 

आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष कार्यक्रम में लगभग 2000 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं व्यापक स्तर पर की गई हैं, ताकि किसी को असुविधा न हो। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “राम गाथा” होगा, जिसकी विशेष प्रस्तुति मोहित शिवानी द्वारा मिंटो हाल में दी जाएगी।

शाम 5 बजे आयोजित शोभायात्रा के दौरान दिल्ली से आए “शंखनाद” एवं “मधुरम बैंड” द्वारा भजन जैमिंग की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो वातावरण को भक्तिमय बनाएगी। इस के उपरांत महाआरती को विशेष रूप से भव्य बनाने के लिए नर्मदापुरम से अनुभवी पंडितों की टीम आमंत्रित की गई है, जो नियमित रूप से नर्मदा घाट पर आरती संपन्न कराती है। उनकी उपस्थिति आयोजन को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करेगी।

आयोजन की सफलता में विभिन्न पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्रीय सचिव दिग्विजय रघुवंशी, मीडिया प्रभारी सुजीत रघुवंशी एवं अरुण रघुवंशी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं श्री उमाशंकर रघुवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष

डॉ सुनंदा रघुवंशी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष

रंजीत रघुवंशी जी युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, योगी रघुवंशी,बृजेश रघुवंशी जी प्रदेश महासचिव

वीरेंद्र रघुवंशी,कार्यक्रम अध्यक्ष

विशाखा ब्रजेश रघुवंशी कार्यक्रम महिला अध्यक्ष, राकेश रघुवंशी जिला अध्यक्ष

श्रीराम रघुवंशी, रघुवीर रघुवंशी, हरिनारायण रघुवंशी, अजमेर रघुवंशी, भवानी रघुवंशी , अशोक रघुवंशी, रवि रजनी रघुवंशी,राजेंद्र रघुवंशी , रमन रघुवंशी, पंकज रघुवंशी मनोज रघुवंशी आशीष रघुवंशी, मुकेश रघुवंशी सेमरा, नितेश रघुवंशी , डॉ राहुल रघुवंशी, दिग्विजय रघुवंशी नोबल हॉस्पिटल, प्रदीप रघुवंशी, राघवेंद्र रघुवंशी, सुजीत रघुवंशी, अरुण रघुवंशी, प्रदीप रघुवंशी मंडीदीप, नितेश रघुवंशी सोहागपुर, चिंटू रघुवंशी, विशाल रघुवंशी, राजा रघुवंशी, ,निलेश रघुवंशी

भी व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

 

आयोजन समिति ने सभी सामाजिक बंधुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की गरिमा बढ़ाने एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश प्रसारित करने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह और उमंग का विशेष वातावरण देखा जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!