Breaking News in Primes

डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

ब्यौहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सेवा कर कार्यकर्ताओं ने दिया मानवता का संदेश

0 44

डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

 

ब्यौहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सेवा कर कार्यकर्ताओं ने दिया मानवता का संदेश

 

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिवस शहडोल जिले के ब्यौहारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेवा कर उन्हें फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के सेवाभाव को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन मानव सेवा, गौ सेवा, जीव सेवा एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति समर्पित है, जो समाज के लिए एक आदर्श प्रस्तुत करता है।

इस अवसर पर जय भारत मंच मध्यप्रदेश के प्रभारी अनुराग शुक्ला ‘महाकाल’ ने कहा कि सेवा ही मनुष्य को परमार्थ के मार्ग पर अग्रसर करती है और यही भावना समाज को सशक्त बनाती है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल ब्यौहारी अध्यक्ष विनय गुप्ता ‘मोनू’, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकली पटेल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद आशीष गुप्ता, राजेश चौधरी ‘देवा’ सहित अन्य कार्यकर्ता एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!