Breaking News in Primes

सर्वजातीय निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन स्थल का भूमिपूजन विधायक कालुसिंह ठाकुर और बलगांव गौशाला के मौनी बाबाजी ने किया

0 0

लोकेशन धामनोद

सर्वजातीय निःशुल्क कन्या विवाह सम्मेलन स्थल का भूमिपूजन विधायक कालुसिंह ठाकुर और बलगांव गौशाला के मौनी बाबाजी ने किया
_________

धामनोदमां रेवा कुबेर खाटू श्याम मंदिर बिखरोन बायपास पर दिनांक 31 मार्च मंगलवार को नि:शुल्क सर्वजातीय सकल हिंदू समाज का कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में आज सोमवार को विवाह स्थल का भूमिपूजन विधि विधान से धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर एवं बलगांव गौशाला के गौ सेवक मोनी बाबा जी के करकमलों से किया गया। पूजन आयोजक पंडित आशीष बिल्लौर ने सम्पन्न करवाया।

इस मौके पर लोकप्रिय विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन काफी अच्छा है और इसको शासन की ओर से भी योजना का जो लाभ होगा दिलवाया जाएगा। समिति के पंडित आशीष बिल्लौर ने बताया कि दिनांक 30 तारीख से ही कार्यक्रम शुरू होंगे। जिसमें गणेश पूजन, हल्दी, मेहंदी ,मंडप के साथ ही 30 तारीख सोमवार को रात्रि में महिला संगीत होगा। वहीं 31 मार्च को सुबह बारात निकलेगी ।इसके बाद नाश्ता, लग्न और प्रीति भोज का आयोजन होगा। इसमें करीब 54 जोड़े से अधिक भाग ले रहे हैं। जो अधिकतर उन परिवार से हैं जो जरूरतमंद है। कार्यक्रम की तैयारी जोरो से चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!