लोकेशन धामनोद
राधेश्याम धाडीया अध्यक्ष और विजय शर्मा सचिव बने
धामनोद।रोटरी क्लब धामनोद की बैठक निज कार्यालय में सम्पन्न हुई।
बैठक में आगामी रोटरी वर्ष 2026- 27 के लिए आगामी अध्यक्ष और सचिव का गठन किया गया।इस हेतु आपसी सहमति से वर्ष 2026 – 27 के लिए रोटरी साथी राधेश्याम धाडिया को अध्यक्ष और विजय शर्मा को सचिव चुना गया।

नए बने अध्यक्ष और सचिव को सभी रोटरी साथियों ने बधाई दी। वहीं दोनों पदाधिकारीयो ने विश्वास दिलाया कि भी रोटरी के कार्यों और मूल्यों का पालन करते हुए लगातार सेवा कार्य में लगे रहेंगे।बाकी के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति शीघ्र की जाएगी।