Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 234 नायब तहसीलदार बने प्रभारी तहसीलदार

राजस्व विभाग का आदेश जारी, तत्काल प्रभाव से तबादले लागू

0 204

मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 234 नायब तहसीलदार बने प्रभारी तहसीलदार

 

राजस्व विभाग का आदेश जारी, तत्काल प्रभाव से तबादले लागू

 

भोपाल, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 234 नायब तहसीलदारों को प्रभारी तहसीलदार के रूप में पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश वल्लभ भवन, मंत्रालय भोपाल से जारी किया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार, मध्यप्रदेश जूनियर प्रशासनिक (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम-2011 के तहत गठित विभागीय छानबीन समिति की 6 मार्च और 12 मार्च 2026 को आयोजित बैठकों की अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश में उल्लेख है कि चयनित अधिकारियों को विभिन्न जिलों में स्थानांतरित करते हुए उन्हें प्रभारी तहसीलदार के रूप में अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

 

राजस्व विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण मंत्रिपरिषद के 3 जून 2025 के निर्णय के तहत किया गया है। इसके अनुसार, राजस्व न्यायालयीन कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए, स्थानांतरण नीति 2025 की अवधि समाप्त होने के बाद भी विभाग को एक बार स्थानांतरण करने का अधिकार दिया गया है।

 

सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और राजस्व मामलों के त्वरित निपटान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखिए आदेश

­

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!