Breaking News in Primes

जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण संपन्न।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 19 मार्च 2026 को उज्जैन स्थित शिप्रा नदी तट से “जल गंगा संवर्धन अभियान” का होगा शुभारंभ। 

0 77

जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण संपन्न।

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 19 मार्च 2026 को उज्जैन स्थित शिप्रा नदी तट से “जल गंगा संवर्धन अभियान” का होगा शुभारंभ।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल संवर्धन अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिले की सभी जनपद पंचायतों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

“जल गंगा संवर्धन अभियान” 100 दिवसीय जन-अभियान है, जिसका उद्देश्य राज्य की नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों का संरक्षण, जीर्णाेद्धार एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। लगभग 2500 करोड़ रुपये की लागत से संचालित इस अभियान के तहत अधिक से अधिक जल संरचनाओं के पुनर्जीवन एवं सुदृढ़ीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

*यह है अभियान के प्रमुख उद्देश्य*

 

अभियान के प्रमुख उद्देश्यों में भू-जल स्तर में सुधार, जल अभाव वाले क्षेत्रों में राहत प्रदान करना, वर्षा जल का संचयन बढ़ाना तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना शामिल है। अभियान के अंतर्गत नदियों, तालाबों, कुओं एवं बावड़ियों का गहरीकरण एवं कायाकल्प, सूखी नदियों का पुनर्जीवन, चेक डैम एवं स्टॉप डैम का निर्माण एवं मरम्मत, जल संरचनाओं के आसपास वृक्षारोपण एवं ग्रीन बेल्ट विकसित करना तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देना जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। यह अभियान “जल ही जीवन है” के संकल्प के साथ जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का एक व्यापक प्रयास है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!