Breaking News in Primes

सोनहत शिव मंदिर /झरिया शिव मंदिर में चोरी का आरोपी हुआ चंद घण्टो में गिरफतार

0 14

हेडलाइन

सोनहत शिव मंदिर /झरिया शिव मंदिर में चोरी का आरोपी हुआ चंद घण्टो में गिरफतार

 

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

कोरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता जैसा की थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी विनोद पासवान सोनहत से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्‍त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.03.2025 को प्रार्थी चन्द्रप्रकाश साहू निवासी सोनहत जिला कोरिया का थाना उपस्थित आकर लिखित ‍रिपोर्ट दर्ज कराया कि हमारे ग्राम सोनहत के हार्टमेंट कालोनी के शिव मंदिर / झरिया शिव मंदिर में लगे घण्टा/घण्टी दिनांक 04.03.2026 को रात्रि में चोरी हुआ है । हाटमेंट कालोनी का शिव मंदिर में पीतल का घण्टा करीब 8 किलो ग्राम कीमती 6000.00 रूपये एवं झरिया शिव मंदिर का 02 नग पीतल का घण्टी करीब 3 किलो ग्राम कीमत 2000.00 रूपये चोरी हो गया है दोनों मंदिरों का चोरी गये घण्टा /घण्टी की कूल कीमत 8000.00 रूपये का चोरी हुआ है ।उक्त मंदिर के अंदर में घंटा व घंटी को राड से बंधा हुआ था। मंदिर मे पूजा करने वाले श्रदालू के द्वारा घंटी का उपयोग किया जाता था। उक्त शिव मंदिर एवं झरिया शिव मंदिर का घंटा/घंटी को कोई अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा रात्रि में चोरी कर ले गये है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सोनहत में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा – 331(4),305(a) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय रविकुमार कुर्रे अति रिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति सुरेशा चौबे, उप पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार साहू के द्वारा सोनहत शिव मंदिर एवं झरिया शिव मंदिर का घंटा/घंटी चोरी के संबंध में त्‍वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देश प्राप्त हुआ था जिनके आदेश के पालन में सोनहत क्षेत्र के चोरी का संदेही आरोपी विनोद कुमार देवागन ऊर्फ भोलू , साहिल कुमार मानिकपुरी ऊर्फ सोनू , सुमित कुमार मानिकपुरी को थाना लाकर सघन पूछताछ करने पर सोनहत एवं अन्य क्षेत्रों मंदिरों में घण्टा /घण्टी को चोरी करना जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी विनोद कुमार साकिन ग्राम धुम्माडाड़ सोनहत 2. साहिल कुमार मानिकपुरी ऊर्फ सोनू पिता रामधन मानिकपुरी ग्राम तहसील रोड सोनहत 3. सुमित कुमार मानिकपुरी ऊर्फ सोनू पिता संतोष मानिकपुरी उम्र ग्राम सोनहत जिला कोरिया को दिनांक 14.03.2026 को गिरफतार कर न्यायिक पर भेजा गया है सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी विनोद पासवान निरीक्षक , उप निरीक्षक राजाराम राठिया , सहायक उप निरीक्षक हेमपाल सिंह प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता आरक्षक निखलेश राजवाड़े आरक्षक शंकर सुमन तिवारी ,आरक्षक विमल जायसवाल का महत्पूर्ण योगदान रहा

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!