राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले, शाजापुर, भोपाल और इंदौर में नई पदस्थापना
मंदसौर, देवास से बदले गए एसडीओपी; गृह विभाग ने जारी किया आदेश
राज्य पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों के तबादले, शाजापुर, भोपाल और इंदौर में नई पदस्थापना
मंदसौर, देवास से बदले गए एसडीओपी; गृह विभाग ने जारी किया आदेश
भोपाल, 9 मार्च। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के तीन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक सुश्री कीर्ति बघेल (डी.डी.-17), जो वर्तमान में एसडीओपी मंदसौर के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें अब एसडीओपी शाजापुर पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह सुश्री सृष्टि भार्गव (डी.डी.-18), एसडीओपी बागली जिला देवास को उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं श्री संजय सिंह बैस (नि.री.-24), जो कार्यवाहक एसडीओपी बागली, देवास के रूप में कार्यरत थे, उन्हें कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं प्रशिक्षण) नगरीय इंदौर पद पर पदस्थ किया गया है।
यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। आदेश पर अवर सचिव अन्नू भलावी के डिजिटल हस्ताक्षर हैं।
देखिए जारी आदेश
