Breaking News in Primes

दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

0 31

दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

 

थाना मुलमुला पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 

* *आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।*

 

जांजगीर-चांपा – थाना मुलमुला क्षेत्र की पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को दामोदर गोसाई निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के करीब एक माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति दामोदर गोसाई, सास दीपावली गोसाई, ससुर गुरुशरण गोसाई और देवर खेमन गोसाई द्वारा दहेज कम लाने की बात कहकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपये की मांग की जाती थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। बाद में उसे मायके भेज दिया गया और दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल देने पर ही वापस ले जाने की बात कही गई।

 

*प्रकरण की विवेचना* दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पति दामोदर गोसाई की पहले से शादी हो चुकी है और पहली पत्नी के रहते ही उसने यह दूसरी शादी की थी, जिसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी।

 

*थाना मुलमुला पुलिस* द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों दामोदर गोसाई (30), गुरुशरण गोसाई (55), दीपावली गोसाई (50) और खेमन गोसाई (28) सभी निवासी भैरव नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

*इस कार्रवाई* में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक पारस पटेल, एसआई फुलेश्वर सिंह सिदार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगल्ले, आरक्षक मनभावन पटेल और महिला आरक्षक श्वेता सिंह का विशेष योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!